दबंगो ने किसान के निजी ट्यूबवेल के बिजली के काटेतार,रंगदारी के मांगे एक लाख रुपये किसान परेशान,किसान ने डीएम/एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बदायूं । थाना उसावां के गांव म्यारी में दबंगो ने किसान के निजी ट्यूबेल की बिजली सप्लाई के तार काट दिये और किसान से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी न देने पर जान से मारने की धमकी दी। यह आरोप थाना उसावां क्षेत्र के गांव म्यारी के कल्यान शाक्य पुत्र लाखन शाक्य ने डीएम और एसएसपी को दिये शिकायती पत्र में लगाये है।उन्होंने शिकायती पत्र में कहा है कि गांव का दबंग राजाराम तेली पुत्र अनोखे व उसका लड़का महावीर उसके निजी ट्यूबेल के बिजली की लाईन के तार बार बार तोड़ देता है।जिसकी उसने कई बार थाना व बिजली विभाग में शिकायत की इसके बाबजूद भी कोई कार्यबाई नहीं हुई।पीड़ित की फसल सूख रही थी तो उसने फिर से राजाराम से तार तोड़ने का कारण पूछा तो उसने गन्दी गन्दी गालियां देते हुये,एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग की,रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी।उक्त दबंग उल्टे सीधे कार्यो में लिप्त रहता है।दबंगो से परेशान होकर पीड़ित ने डीएम व एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्यबाई व बिजली की लाईन के तार जुड़वाने की गुहार लगाई है।
एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

