फर्जी फाइनेंस कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की एक और रिपोर्ट दर्ज जरीफनगर इलाके के व्यक्ति से बाइक और दस हजार रुपये ले गए थे फर्जी एजेंट

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र में पकड़े गए फर्जी फाइनेंस कर्मचारियों के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज हुई है। उन्होंने जरीफनगर इलाके के एक अन्य व्यक्ति को भी बाइक और दस हजार रुपये का चूना लगाया था। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव कमनपुर वेला निवासी नन्हे पुत्र धनपाल के मुताबिक छह जून को वह बाइक लेकर बदायूं आया था। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र में लालपुल तिराहे पर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भरकुईया निवासी भूपेंद्र पुत्र दुलार सिंह समेत चार लोगों ने उसे रोक लिया। उन्होंने खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताया। कहा कि उसकी बाइक का दस हजार रुपये बकाया चल रहा है। उसने अपनी किस्त जमा नहीं की है। उन्होंने नन्हे से कहा कि वह किस्त के रुपये ले आए और पुरानी रसीद दिखाए, तभी उसकी बाइक दी जाएगी।

उन्होंने बाइक अपने कब्जे में ले ली और उसे रुपये लाने के लिए घर भेज दिया। वह रुपये लेकर आया और भूपेंद्र आदि से मिला। आरोप है कि भूपेंद्र ने उससे 10 हजार रुपये, बाइक की किस्त जमा करने की रसीद ले ली। उससे कहा कि वह 15 हजार रुपये और लेकर आए, तभी उसकी बाइक छोड़ेंगे।वह रुपये, रसीद और बाइक लेकर चले गए। बाद में उसे पता चला कि यह लोग फाइनेंस कर्मचारी थे ही नहीं। उन्होंने धोखाधड़ी करके 10 हजार रुपये और बाइक ले ली है। बाद में नन्हे ने कोतवाली आकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। यहां बता दें कि चार दिन पहले भूपेंद्र समेत दो लोगों को अलापुर थाना पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा था।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!