रामलीला मैदान में चबूतरे व धर्मिक स्थल को भू माफियाओं द्वारा जेसीबी से तोड़ने के बाद ग्रामीणों मे काफी रोष

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

सफदरगंज  बाराबंकी। 6 माह पूर्व सफदरगंज थाना क्षेत्र के भवानी बाग दुर्गा मन्दिर में सैकड़ों वर्षो पूराने रामलीला मैदान में चबूतरे व धर्मिक स्थल को भू माफियाओं द्वारा  रातो रात जेसीबी से तोड़ने के बाद नायब तहसीलदार के आश्वासन के बाद भी सही न कराने से ग्रामीणों मे काफी रोष व्याप्त है।
बताते चले कि  गत 8 फ़रवरी को सफदरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित भवानी बाग दुर्गा मन्दिर के प्रांगण में सैकड़ों वर्षो पूराने रामलीला मैदान में बने राम चबूतरे व धर्मिक स्थल को जेसीबी से तोड़ने के बाद एक समुदाय के सैकड़ों लोग आहत होकर बुधवार को विरोध में उतर आए थे ग्रामीणों का आरोप था कि सैकड़ों वर्षों से भवानी बाग दुर्गा मन्दिर प्रांगण में रामलीला के मंचन के लिए बने चबूतरे व धर्मिक स्थल को मंगलवार की देर रात नितिन झुनझुनवाला, विपिन अग्रवाल की ईशारे पर भू माफियाओं ने अपनी अवैध प्लॉटिंग में मिलाने की नियत से जेसीबी से तोड कर जमीन खोद डाली।  मन्दिर प्रांगण में जुटे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे नायब तहसीलदार शैलेश पाण्डेय ने  सख्ती से  रामलीला मैदान की पुनः बैरिकेडिंग कराने का  अश्वासन दिया था लेकिन 6 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कार्यवाही न होने पर ग्रामीणों मे काफी गुस्सा बना हुआ है । ग्राम प्रधान रामलली वर्मा, सुनील कुमार वर्मा, नीरज कुमार,  अमित कुमार, शिवम सैनी सहित अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायतीपत्र देकर चबूतरा एव बाउंड्रीवाल की पुनः निर्माण की मांग की है ।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

Don`t copy text!