आलू बोने की मशीन के नाम पर धोखाधड़ी से 80 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने में नामजद रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। थाना मुजरिया में आलू मशीन के नाम पर धोखाधड़ी करके 80 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला एक व्यक्ति के विरुद्ध दर्ज कराया गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्राम अगोल थाना बिल्सी जनपद बदायूं ने बताया कि उसने थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम नेथूआ निवासी सुबीर उर्फ अमित यादव खालसा मार्का मशीन आलू बोने की बेचने का कार्य करता है मशीन खरीदने के लिए प्रार्थी सुबीर उर्फ़ अमित यादव के पास पहुंचा जहां उसने प्रार्थी से मशीन के नाम पर 290000 रुपए खाते में ले लिए जब बिल मांगा तो उसने 210000 रुपए का बिल दिया जिस पर प्रार्थी ने जब उसे शिकायत की तो वह गाली गलौज करने लगा प्रार्थना पत्र में बताया सुबीर उर्फ अमित यादव ने प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी करके 90 हजार रुपए ले लिए हैं पैसे वापस करने के नाम पर गाली गलौज एवं मारपीट करने के साथ ही जान से मार देने की धमकी दे रहा है थाना मुजरिया पुलिस ने जयवीर के प्रार्थना पत्र पर अपराध संख्या 227 धारा 420 406 506 में नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है l
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

