पाकिस्तान के दोस्त तुर्किये ने भारत के लिए कही गर्व की बात

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

नई दिल्ली (ईएमएस)। मुस्लिम देश तुर्किया के तेवर शायद नरम पड़ चुके हैं। कश्मीर पर पाकिस्तान की राग में राग अलाप ने वाला यह मुल्क अब भारत के लिए गर्व की बात करने लगा है। जी हां, दिल्ली आकर तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेब तैयब एर्दोआन ने कहा वह पाकिस्तान को अच्छा नहीं लग रहा हैं। उन्होंने कहा कि अगर भारत जैसा देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का स्थायी सदस्य बनता है, तब उनके देश को गर्व होगा। एर्दोआन ने कहा कि सभी गैर-पी5 सदस्यों को बारी-बारी से सुरक्षा परिषद का सदस्य बनने का अवसर मिलना चाहिए। पी5 या सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों (चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका) के लिए तुर्किये के राष्ट्रपति ने कहा, ‘दुनिया पांच से कहीं बड़ी है। उन्होंने कहा, हमें गर्व होगा अगर भारत जैसा देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बन जाए।’ राष्ट्रपति एर्दोआन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लंबी बातचीत की। दोनों नेताओं ने व्यापार और इंफ्रास्टचर संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।
एर्दोआन ने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग की व्यापक संभावनाओं का लाभ उठाने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा, ‘भारत दक्षिण एशिया में हमारा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और हम इस साल की शुरुआत में तुर्किये में हुए चुनाव के बाद मुख्य रूप से अर्थव्यवस्था और कई अन्य क्षेत्रों में सहयोग की बड़ी क्षमता का लाभ उठाने में सक्षम होने वाले हैं। इसके बाद ही उन्होंने तुर्किये के लिए गर्व की बात कहते हुए कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पांच स्थायी और 15 ‘अस्थायी’ सदस्यों को स्थायी सदस्य बनाए जाने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा, उन 20 (5+15) को बारी-बारी से यूएनएससी का स्थायी सदस्य होना चाहिए। लेकिन जैसा कि आप जानते हैं, दुनिया पांच से बड़ी है। जब हम कहते हैं कि दुनिया पांच से बड़ी है तब हमारा मतलब यह है कि यह केवल अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन और रूस के बारे में नहीं है।’
इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सहित अन्य वैश्विक निकायों में सुधारों पर नए सिरे से जोर दिया। उन्होंने साफ कहा कि विश्व निकाय के सदस्य देशों में वृद्धि के बावजूद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यों की संख्या नहीं बढ़ी है।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!