फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर दो लोगों के विरुद्ध भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने आईटी एक्ट की धाराओं में कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। थाना जरीफ नगर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने ग्राम पंचायत देहग़वा निवासी दो युवकों के विरुद्ध फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी कर नगर पंचायत का माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में पूर्व ब्लाक प्रमुख भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने बताया की नगर पंचायत देहगवा निवासी प्रमोद गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता शरद गुप्ता पुत्र भू शंकर ने आपसी साज करते हुए फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी करते रहते हैं जिससे नगर पंचायत का माहौल खराब होने की संभावनाएं प्रबल हो रही है भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना जरीफ नगर में धारा 500 501 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के विरुद्ध नामज द रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

