ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा मेरठ में राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से हुए सम्मानित

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। केंद्रीय सतर्कता आयोग एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से प्रमाणित राष्ट्रीय संस्था एंटी करप्शन मूवमेंट भारत द्वारा 24 सितम्बर रविवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के अप्लाइड साइंस हाल में राष्ट्रीय गौरव अवार्ड समारोह एवं स्मारिका दर्पण का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमे भारत देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली शख्सियतों का सम्मान किया गया।एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा ओमकार गुप्ता,चौधरी चरण सिंह विश्वविधालय के कुलपति एवं

पूर्व आईएएस एवं एंटी करप्शन मूवमेंट के संरक्षक आर के भटनागर ने भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा को साहित्य,संस्कृति एवं समाजसेवा मे उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2023 से सम्मानित किया।एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा ओमकार गुप्ता ने बताया कि संस्था द्वारा अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा महासभा के अध्यक्ष ,राष्ट्रीय कवि एवं
भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा को संस्कृति,साहित्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संस्था द्वारा राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा पं अमन मयंक शर्मा को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड के लिए नामित किया गया था।ज्यूरी मे शामिल नौ पदाधिकारियों की सहमति के उपरांत ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है।उन्होंने बताया कि विगत कई वर्षों से भाजपा नेता पं अमन मयंक शर्मा द्वारा संस्कृति,साहित्य एवं समाजसेवा को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।उनके द्वारा आयोजित एवं संयोजित बदायूं गौरव महोत्सव ऐतहासिक रहे है।पं
अमन मयंक शर्मा का साहित्य ,संस्कृति एवं समाजसेवा मे योगदान अतुलनीय है।
उन्होंने अपने क्रियाकलापो से सिर्फ बदायूं जनपद ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश एवं भारत राष्ट्र को गौरवान्वित किया है।पं
अमन मयंक शर्मा को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित किये जाने की खबर मिलते ही बदायूं गौरव क्लब संस्था के पदाधिकारियों ने हर्ष जताया।मोहल्ला चौबे स्थित ब्रह्मदेव मंदिर में बदायूं गौरव क्लब के सहसचिव गौरव पाठक ने अन्य पदाधिकारियों के साथ हर्ष जताते हुए बताया कि यह बदायूं जनपद के लिए गौरव की बात है कि बदायूं गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूं गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा को मेरठ मे राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर रितेश उपाध्याय, अशोक सक्सेना,हिलाल बदायूनी,अहमद अमज़दी,अशोक गुप्ता,अजीत शंखधार,
गीता शर्मा,अंजलि मिश्रा,हर्ष सारस्वत,हिमांशु गुप्ता,आशीष गुप्ता सहित तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!