करियावैन में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव करियावैन में सोमवार को गीता (22 वर्ष) का शव फंदे से लटका मिला। उसके भाई ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उसने पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव सिमरई निवासी सत्यपाल के मुताबिक उसने करीब तीन साल पहले बहन गीता की शादी करियावैन निवासी वीरेश पुत्र रामचंद्र के साथ की थी। उन्होंने हैसियत के अनुसार शादी में दान दहेज दिया था, लेकिन उससे गीता के ससुराल वाले खुश नहीं थे। शादी के बाद से पति वीरेश, जेठ-जेठानी और सास-ससुर दहेज के लिए लगातार उसका उत्पीड़न कर रहे थे। उसके साथ मारपीट करते थे।

सोमवार सुबह करीब दस बजे उन्होंने गीता की हत्या कर दी और उसका शव फंदे पर लटका दिया। वह ग्रामीणों की सूचना करियावैन गांव पहुंचे और थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना पुलिस ने छानबीन करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या मान रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!