01 अक्टूबर को चलेगा सार्वजनिक श्रमदान अभियान, डीएम ने जनपद वासियों से की प्रतिभाग करने की अपील

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। 01 अक्टूबर को एक तारीख एक घंटा थीम पर सभी ग्राम पंचायतों व नगर निकायों में चलेगा सार्वजनिक श्रमदान अभियान

जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा-कचरा मुक्त भारत अभियान दिनांक 15 सितंबर से 2 अक्टूबर 2023 के मध्य जनपद में संचालित है। इस अभियान के दौरान महात्मा गांधी जयंती के एक दिन पूर्व दिनांक 01 अक्टूबर को माननीय प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर भारत सरकार द्वारा प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक एक घंटे का सार्वजनिक श्रमदान अभियान आहूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि एक तारीख एक घंटा की थीम का उक्त श्रमदान अभियान सभी नागरिकों के सामूहिक प्रयास से ही सफल हो सकता है। यह अभियान जनपद बदायूँ की सभी 1037 ग्राम पंचायतों में (प्रत्येक पंचायत में एक स्थान ) तथा सभी 21 नगरीय निकायों में (प्रत्येक निकाय के प्रत्येक वार्ड में एक स्थान पर) 01 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक चलाया जाएगा। इस एक घंटे में चिन्हित स्थान पर सभी के द्वारा सामूहिक रूप से वृहद सफाई इस प्रकार से की जाएगी कि सफाई के बाद उक्त स्थान पर स्वच्छता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो। यह कार्यक्रम रूप से प्लास्टिक मुक्त होगा और प्रतिभागियों से अपेक्षा है कि वह उचित परिधान में आए और यथा संभव पीने का पानी भी साथ लेकर आयें।

जिलाधिकारी ने जनपद वासियो से अपील करते हुए कहा कि वह सामूहिक श्रमदान आधारित इस वृहद सफाई अभियान में अपनी सुविधा अनुसार चयनित स्थान पर प्रतिभाग करने का कष्ट करें। चयनित स्थानों की सूची https://swachhtahiseva.com पर उपलब्ध है|

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!