नगर एवं देहात क्षेत्र में सामूहिक श्रमदान आधारित बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया अभियान में सम्मानित लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। स्वच्छता ही सेवा कचरा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री भारत सरकार की आह्वान पर नगर एवं देहात क्षेत्र में सामूहिक रूप से सार्वजनिक श्रमदान अभियान चलाया गया जिसमें प्रशासन के अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगर एवं देहात क्षेत्र के सम्मानित सदस्यों द्वारा 1 घंटे का श्रमदान किया गया l

ज्ञात रहे स्वच्छता ही सेवा कचरा मुक्त भारत अभियान 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे भारतवर्ष में चलाया जा रहा है l इसी अभियान के तहत उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री दीक्षा महेश्वरी भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ महेश्वरी ने राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन में फैली भीषण गंदगी को साफ करने का बीड़ा उठाया तथा सफाई अभियान चलाकर परिसर को गंदगी मुक्त किया तथा नगर की प्रत्येक वार्ड में पूर्व से चयनित स्थानों पर वार्ड सदस्यों एवं वार्डों की सम्मानित लोगों द्वारा स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया देहात क्षेत्र में भी ग्राम प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्य के अलावा सहसवान तहसील क्षेत्र के प्रत्येक सरकारी कार्यालय कर्मियों द्वारा पूर्व में चयनित स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l
नगर में नगर पालिका द्वारा प्रत्येक वार्डों में तथा पूर्व में चयनित स्थानों पर सफाई अभियान चलाए जाने के लिए कर्मचारियों को मुस्तैयत किया गया l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!