जैदपुर पौधशाला मे आयोजित वानिकी नववर्ष गौष्ठी

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। वृक्ष लगाना सबसे पुनीत कार्य है, वृक्षों से हमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष बहुत से लाभ मिलते हैं, हमें फल फूल छाया मिलती है पशु पक्षियों को भोजन मिलता है और पर्यावरण संतुलित रहता है।
उक्त विचार रविवार को सफदरगंज चौराहे पर स्थित जैदपुर पौधशाला मे आयोजित वानिकी नववर्ष गौष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने कही उन्होंने सभी से एक एक पेड़ लगाने की अपील करते हुए
आज हरियाली संरक्षित रखने पर ही कल हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा। पर्यावरण संरक्षण के प्रति यदि हम जागरूक नहीं हुए तो आने वाले समय में हमारे समक्ष गंभीर चुनौती खड़ी हो सकती है, इसलिए पौधरोपण व पौधों की सुरक्षा का यह महाभियान निरंतर चलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि, अपने लगायें हुए पेड़ की सही ढंग से परवरिश करें तथा वर्तमान समय वृक्ष लगाने के लिए सबसे सही समय है आप सभी लोग अपने आसपास खाली पड़ी भूमि पर वृक्ष लगाएं।
डीएफओ रुस्तम परवेज ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार वनों के सृजन-संरक्षण पर और तेजी से कदम बढ़ा रही है। यूपी में सफलतापूर्वक वृहद रूप से 36.15 करोड़ पौधरोपण करने के बाद योगी सरकार अब वानिकी नववर्ष भी मना रही है जो प्रदेश के सभी 75 जनपदों में समान रूप से पौधरोपण के पश्चात 1अक्टूबर से 30 सितंबर 2024 तक चलेगा उन्होंने वृक्षारोपण की उपयोगिता और उससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी, तथा वृक्षों के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व पर भी प्रकाश डाला।
इस मौक़े पर एसडीओ एन के सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडे उद्यान विभाग से देवदत्त मिश्रा जिला पंचायत सदस्य राम सिंह उर्फ़ भुल्लन वर्मा, वन दरोगा अनिल कुमार गुप्ता, रेंजर सुबोध शुक्ला, डिप्टी आर एफ ओ ओमकार यादव, वन दरोगा मसौली दीपक कुमार , वन दरोगा हरीराम यादव,वीट प्रभारी सफदरजंग अवधेश कुमार यादव, बीट प्रभारी मसौली एकलाकहुसैन,प्रधान इचौलिया गुरसरन वर्मा, प्रधान करपिया बिनोद कुमार वर्मा ,प्रधान प्रतिनिधि पल्हरी, मौ0 आलाम, उचितदर बिक्रेता पल्हरी नजमुल हसन सियाराम चौधरी, पप्पू सिंह, गिरवर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Don`t copy text!