एसडीएम की अध्यक्षता में व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के बीच संयुक्त वार्ता के बाद कुछ बिंदुओं पर सहमति बनी

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। नगर के मुख्य बाजार में पीडब्ल्यूडी द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान दुकानें टूटने की आशंका के विरोध में व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकाल के लिए बंद किया गया बाजार बुधवार को दोपहर बाद खुल गया। एसडीएम प्रेमपाल सिंह, व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल, नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के बीच हुई संयुक्त वार्ता के बाद कुछ बिंदुओं पर सहमति बनी। इसके बाद व्यापारियों ने बाजार खोल दिया।

एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने बताया कि व्यापारी नेता संजीव अग्रवाल, रिहान अंसारी, हाफिज इरफान, गौतम असावा, आसिफ अली, रतन सोमानी, नगर पालिका की ओर से अब्दुल फरीद खां, अंसार हुसैन, पीडब्ल्यूडी की ओर से अधिशासी अभियंता निर्माण खंड देवपाल सिंह, एई आकांक्षा सिंह, जेई आरएन यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार, कोतवाल विशाल प्रताप सिंह की मौजूदगी में संयुक्त वार्ता हुई। इस दौरान व्यापारियों की ओर से बात रखी गई कि जब नगर पालिका द्वारा पीडब्ल्यूडी को मुख्य बाजार से गुजरने वाला मार्ग हस्तगत किया गया था। उस दौरान मुख्य बाजार में दुकानों की स्थिति क्या थी? नगरपालिका को निर्देशित किया गया कि वह पीडब्ल्यूडी को नगर के मुख्य बाजार से गुजरने वाला मार्ग हस्तगत किए जाने के दौरान दोनों पक्षों के बीच रखी गई शर्तें और अनुबंध तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराए। इसके बाद व्यापारियों के साथ बैठक कर बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही पर निर्णय लिया जाएगा। इस बात पर व्यापारी सहमत हो गए और उन्होंने मुख्य बाजार चौराहे पर बैठक कर बाजार खोलने का ऐलान कर दिया। व्यापारी नेता संजीव अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन से हुई वार्ता के बाद बाजार खोलने का निर्णय लिया गया है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!