चकबंदी वादों के निस्तारण के लिए होगा ग्राम अदालतों का आयोजन

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूँ । बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी ने अवगत कराया है कि चकबन्दी न्यायालयों में विचाराधीन वादों के त्वरित निस्तारण हेतु वादकारियों के हित के दृष्टिगत जनपद के उप संचालक चकबन्दी, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी तथा सम्बन्धित चकबन्दी अधिकारी समन्वय स्थापित कर किसी ग्राम से सम्बन्धित आपत्ति/अपील/निगरानी की सुनवाई हेतु चिन्हित करते हुए ग्राम अदालतों का आयोजन कर अभियान स्तर पर वादों का निस्तारण करने के निर्देश दिये गये हैं।

उन्होंने बताया कि विभिन्न चकबन्दी न्यायालयों में विचाराधीन समस्त वादों (आपत्ति/ अपील/ निगरानी) के त्वरित निस्तारण हेतु वादकारियों के हित के दृष्टिगत ग्रामों को चिन्हित कर ग्राम अदालतों का आयोजन किये जाने हेतु माह अक्टूबर, 2023 की कार्य योजना प्रस्तावित है, जिसमें 11 अक्टूबर को तहसील बिल्सी अन्तर्गत ग्राम नैथुआ में, 27 अक्टूबर को तहसील बदायूँ अन्तर्गत गिधौल तथा 31 अक्टूबर को तहसील बिल्सी के अन्तर्गत पहाड़पुर के पंचायत भवनों में उप संचालक चकबन्दी ब०अ०च० च०अ० न्यायालयों में उप संचालक चकबन्दी, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, चकबन्दी अधिकारी, सहायक चकबन्दी अधिकारी, चकबन्दी कर्ता, चकबन्दी लेखपाल की उपस्थिति में ग्राम अदालतों का आयोजन होगा।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!