बेनी प्रसाद वर्मा ने जिस तरह जनपद मे विकास कार्य कराये है वह हमेशा इतिहास के पन्नो मे बने रहेंगे।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष कोई साधारण कार्यकर्ता नहीं बल्कि आने वाले समय का बड़ा नेता है, वह कल का देश एव प्रदेश का बड़ा नेता व मंत्री बन सकता है। आने वाले लोकसभा चुनाव मे हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
उक्त विचार शनिवार जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के मसौली चौराहा स्थित विश्वनाथ मैरिज लान मे बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सपा विधायक गौरव रावत ने कही उन्होंने कहा कि बाराबंकी जनपद समाजवादी पार्टी का हमेशा गढ़ रहा है बाबू बेनी प्रसाद वर्मा ने जिस तरह जनपद मे विकास कार्य कराये है वह हमेशा इतिहास के पन्नो मे बने रहेंगे। कार्यकर्ताओ मे जोश भरते हुए सपा विधायक गौरव रावत ने कहा कि कार्यकर्ता खुद को किसी का गुलाम न समझे वह अपने आप को नेता समझे और किसी व्यक्ति के लिए नहीं देश एव प्रदेश की उन्नति एव विकास के लिए कार्य करें। विधायक गौरव रावत ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी को शीर्ष पर पहुंचाती है। लिहाजा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की मजबूत फौज खड़ी करनी होगी। जिस बूथ पर जैसा वोट पड़ता है, हाईकमान उस बूथ के मुखिया को वैसा ही सम्मान देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह गर्व के साथ लोगों को सपा की नीतियों और कार्यशैली की जानकारी दें क्योकि सपा सरकार के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल मे जो कल्याणकारी एव महिलाओ के सम्मान के लिए योजनाएँ चालू की थी जिन्हे आज भी जनता याद कर रही है।
विधायक प्रतिनिधि रिजवान संजय के संचालन मे आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हाफ़िज आयाज अहमद ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों एव बूथ अध्यक्षों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के द्वारा बूथ स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया हैै। सभी बूथ प्रभारियों को अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में जाकर पार्टी को मजबूत करने एवं लोगोे के बीच जाकर पार्टी के द्वारा किये गये कार्याे की जानकारी देने को कहा गया । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता मंहगाई की मार से परेशान है। जिससे जनता हताश व परेशान है जिलाध्यक्ष हाफिज आयाज अहमद ने कहा कि संगठन से जुड़ा हर सदस्य अभी से चुनावी माहौल बनाए। नए लोगों को पार्टी से जोड़ने के काम को प्राथमिकता दें।
सम्मेलन को प्रदेश सचिव सरताज चौधरी, ब्लाक प्रमुख राईस आलम, पूर्व प्रमुख यासिर आराफत किदवाई, सपा नेता ज्ञान सिंह यादव, राजेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष प्रीतम वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश यादव, पिंकू सैनी, मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश राजवंशी, पूर्व प्रधान प्रेम किशोर वर्मा, अम्बिका प्रसाद वर्मा, सुशील कुमार वर्मा, प्रधान बलजीत कुमार, अशोक कुमार यादव, अनिल प्रधान, फकीर अली अंसारी, ताजुद्दीन अंसारी, सीमा वर्मा, शिलम वर्मा ,शादाब फातिमा, नजमा, मिन्नत मयाराम यादव, शाहिद अली बीडीसी सहित भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

Don`t copy text!