नवरात्रि के पहले दिन नगर के प्रमुख मंदिरों में मां के भक्तो ने जलाभिषेक के साथ पूजा अर्चना की

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। बिसौली नवरात्रि के पहले दिन नगर के प्रमुख मंदिरों में मां के भक्तों ने जलाभिषेक के साथ पूजा अर्चना की। माता के जयकारों और हवन इत्यादि की सुगंध से मंदिरों का वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्राम निजरा में आयोजित विशाल शतचंडी महायज्ञ को लेकर पीतवस्त्रधारी महिलाओं व बालिकाओं ने नगर में कलशयात्रा निकाली। गंवादेवत मंदिर, मनोकामना बैनी महाराज मंदिर, हथौड़ा देवी मंदिर पर तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई। पालिका प्रशासन की ओर से सभी मंदिरों के आसपास विशेष तौर से साफ सफाई के अलावा चूना भी डाला गया। चेयरमैन अबरार अहमद के दिशा निर्देश पर जलापूर्ति सुबह चार बजे से चालू कर दी गई।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!