महिला ने लगाया ससुराल वालो पर दहेज को लेकर उत्पीड़न का आरोप

मुकीम अहमद अंसारी

 

सहसवान। एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज की मांग के चलते उत्पीड़न करने और घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर खल्ली निवासी मेराज का कहना है कि उसका निकाह करीब आठ माह पूर्व गांव के ही सलमान के साथ हुआ था। शादी में उसके परिवार वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। शादी में दिए दान दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने दहेज में मोटरसाइकिल और एक लाख रुपए नगदी की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। आठ दिन पूर्व वह घर में काम कर रही थी तभी ससुराल वालों ने दहेज की मांग के चलते उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। साथ ही दहेज न लाने पर जान से मारने की धमकी दी। मेराज ने पति सलमान समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!