तथाकथित पत्रकार कहलाने वालों से तंग आ चुके हैं शिक्षक शिकायत ।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। लगातार देखने को मिल रहा है कि तहसील सहसवान एवं ब्लॉक दहगवां मैं आए दिन बेसिक स्कूलों में शिक्षकों से रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आ रहा है बता दें नाधा क्षेत्र के काफी बेसिक स्कूलों के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के मोबाइल नंबर पर बात कर कर स्कूल ना आने का कारण एवं उनसे दबाव में लेकर रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है बता दें यह पत्रकार ना होकर तथाकथित पत्रकार फर्जी आईडी कार्ड डालकर बिसौली बिल्सी एवं उन क्षेत्रों के पत्रकार होने का हवाला देते हैं जो तथाकथित श्रेणी में आते हैं जबकि प्रत्येक पेपर संस्थान ने अपनी अपनी तहसीलों में पत्रकार नियुक्त कर रखे हैं जो समाचार संकलन का कार्य कर अपनी रिपोर्ट मुख्यालय पर भेज कर समाचार प्रकाशित करते हैं लेकिन तहसील क्षेत्र के ब्लाकों एवं क्षेत्र में तथाकथित पत्रकारों का हवाला देकर शिक्षकों का शोषण जमकर किया जा रहा है जो एक चिंता का विषय बनता जा रहा है इस बाबत एबीएसए हर्षित शर्मा से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ शिक्षकों की शिकायत है कि बाहरी पत्रकार कहकर शिक्षकों को डरा धमका कर उनसे रंगदारी मांगने का खेल कर रहे हैं जो एक कानूनी अपराध है इस मामले की शिकायत अधिकारियों ने पुलिस विभाग से करने की कही है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!