मां भगवती का विशाल जागरण का आयोजन किया गया।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। कस्बा मसौली बाजार स्थित दुर्गा मन्दिर के प्रांगण में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन अन्जना संकीर्तन मण्डल मसौली द्वारा मां भगवती का विशाल जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें गायक सतीश सोनी ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मंगला करणी मंगल करदो भवानी जग कल्याणी भेंट प्रस्तुत किया, इसके बाद चन्द्र प्रकाश सोनी ने जागो जागो जगत जननी ज्वाला गीत प्रस्तुत किया, सतीश सोनी ने शैलसुता की होती जय जय कार,ओम नाथ ने नवरात्र नव दुर्गा की महिमा नव दिन अपरम्पार गीत प्रस्तुत कर जमकर तालियां बटोरी।रात भर एक के बाद एक देवी गीत प्रस्तुत किए गए। जिसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने गीत पर झूमते रहे।इस मौके पर शिवलाल कश्यप, प्रापॅल गुप्ता,छोटू श्रीवास्तव, अनन्त राम गुरु जी, सन्तोष नागवंशी,रामलला बाबा, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रेम नन्द वर्मा, अखिलेश यादव,शिवकैलाश, पिन्कू सैनी सहित काफी संख्या में मौजूद थे।

Don`t copy text!