मसौली बाराबंकी। मिशन शक्ति अभियान चतुर्थ चरण के तहत बुधवार शक्ति दीदी टीम ने विकास खंड मसौली की ग्राम पंचायत धरौली मे जागरूकता गोष्ठी कर महिलाओ एव छात्राओं को महिला अधिकार एव सुरक्षा की जानकारी दी
महिला हेड कांस्टेबल अनीता पाठक, पूजा त्रिपाठी, ममता कुशवाहा, पप्पू , राजेश सिंह ने नारी सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे शक्ति दीदी अभियान के तहत बालिकाओं, महिलाओं से वार्ता कर गुड व बैड टच, नशामुक्ति, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा एवं शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। महिलाओं व बालिकाओं को यूपी पुलिस की सुरक्षा संबंधित सेवाओं जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस मौक़े पर ग्राम प्रधान सुमन राव, प्रतिनिधि उमाकांत राव, प्रधानाधियापिका सुनीता, सुधा वर्मा, मधुप्रिया, सुमन देवी, दशरथा, अनीता, नंद किशोर आदि लोग मौजूद रहे।
Related Posts

