स्वास्थ्य कैम्प में संक्रमण से बचाव हेतु डेंगू व मलेरिया की जांच कर दवाइयां वितरित की गई

सहसवान। चिकित्सा अधीक्षक सहसवान के निर्देशन में ग्राम खंडुआ मैं पहले डेंगू तथा मलेरिया प्रकोप के चलते डेंगू धनात्मक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा एक स्वास्थ्य कैम्प आयोजित किया गया l

स्वास्थ्य कैम्प में ग्राम खंडुआ वासियों की संक्रमण से बचाव हेतु डेंगू, मलेरिया की जांच कर दवाइयां वितरित की। कैंप में 125 मलेरिया की जांच 50 जांच डेंगू प्रकोप व एक जांच धनात्मक डेंगू की गई l टीम में चिकित्सक सुमंत महेश्वरी डॉ प्रीति गुप्ता अरविंद पाठक एल टी, अजीम, ट्रेनी फार्मासिस्ट के द्वारा उचित सलाह दिया गया। कैंप में समस्त धनात्मक मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान व मेडिकल कॉलेज को रेफर किया गया l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!