मसौली बाराबंकी। पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान लोहिया भवन लखनऊ मे चल रही तीन दिवसीय राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत वर्ष 2022- 2023 हेतु स्वीकृत कार्ययोजना संवर्धन एव प्रशिक्षण संबंधित गतिविधियों मे भाग लेने वाले चिलौकी ग्राम प्रधान सोमनाथ राजपूत को प्रिंट निदेशक राजकुमार एव संयुक्त निदेशक प्रवीणा चौधरी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एनआईआरडीपीआर हैदराबाद के प्रशिक्षकों द्वारा आयोजित प्रथम चरण के प्रशिक्षण शिविर मे विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत चिलौकी के ग्राम प्रधान सोमनाथ राजपूत के आलावा विकास खण्ड देवा की ग्राम पंचायत पवाईयाबाद एव विकास खण्ड रामनगर की ग्राम पंचायत अलीपुर रानीमऊ के ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मे ग्राम पंचायतों के समग्र एवं समेकित विकास हेतु ग्राम पंचायत विकास योजना (जी.पी.डी.पी.) “हमारी योजना हमारा विकास पर चर्चा की गयी। प्रशिक्षण मे ग्राम पंचायतों का समान सामाजिक, आर्थिक एवं वैयक्तिक विकास, समुदाय को निर्णय लेने हेतु सक्षम बनाना, विकास कार्यो में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्वों में बढ़ोत्तरी सहयोगी नियोजन एवं संसाधनों के अभिसरण को बढ़ावा, वंचित वर्गो की आवश्यकता के साथ सामाजिक सुरक्षा को प्रमुखता से सम्मिलित करते हुए अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति के कल्याण को प्राथमिकता देने पर चर्चा की गयी तथा नियोजन की प्रक्रिया को मांग आधारित बनाने की जानकारी दी गयी।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मे ग्राम पंचायत विकास योजना (जी.पी.डी.पी.) के अन्तर्गत ग्राम सभाओं की बैठक के माध्यम से जनसमुदाय की आवश्यकताओं का चिन्हीकरण एवं प्राथमिकीकरण कर, विभिन्न स्त्रोतों एवं योजनाओं से उपलब्ध होने वाले संसाधनों को समेकित कर सहभागी नियोजन द्वारा वार्षिक एवं पंचवर्षीय कार्य योजना तैयार करने की जानकारी दी गयी।
प्रशिक्षण उपरांत प्रतिभागी ग्राम प्रधानों एव पंचायत सचिवों को प्रिंट निदेशक राजकुमार एव संयुक्त निदेशक प्रवीणा चौधरी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
Related Posts

