थाना कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने मीट व्यापारियों के साथ एक मीटिंग की जिसमें उन्होंने मीट व्यापारियों से अपनी अपनी मीट की दुकानों में कैमरे अवश्य लगवा ले
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। थाना कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने सहसवान के मीट व्यापारियों के साथ कोतवाली प्रांगण में एक मीटिंग की जिसमें उन्होंने मीट व्यापारियों से कहा के आप सभी व्यापारी लोग अपनी-अपनी मीट की दुकानों में कैमरे अवश्य लगवा लें उन्होंने कहा कि जिस दुकान का लाइसेंस होगा और कैमरे लगे होंगे वही दुकान खुलेंगी और सभी लोग अपने माल का बिल दुकान पर संभालकर रखें। आपको बता दें मीट व्यापारियों की दुकान करीब एक हफ्ते से पुलिस ने बंद करा रखी है इस समय नौ दुर्गे भी चल रहे हैं। जिसकी वजह से भी दुकाने नहीं खोली जा सकती हैं
इस दौरान मीटिंग में अनीस कुरैशी, असलम कुरैशी, इरफान कुरैशी अच्छे मियां, गुड्डू, मूवीन, अकरम, काफी तादात में मीट व्यापारी मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी सवाददाता एसएम न्युज 24 बदायूं 9719216984*

