बुलेट मोटरसाइकिल तथा एक लाख रुपए की नकदी न देने पर दहेज लोभियों ने पुत्री को खाने में जहर मिलाकर हत्या करने का लगाया आरोप
मुकीम अहमद अंसारी
पुलिस ने सब पोस्टमार्टम हेतु सील करके भेजा जिला मुख्यालय
सहसवान। नगर के मोहल्ला मिर्धा टोला में दहेज लोभियों ने बुलेट मोटरसाइकिल तथा ₹100000 की नकदी की मांग पूर्ण न करने पर 5 वर्ष पूर्व वैवाहिक बंधन में बंधी विवाहिता को पति सहित ससुराल वालों ने खाने में जहर मिलाकर पुत्री की हत्या करने का आरोप थाना कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में लगाते हुए नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की जिस पर पुलिस ने मृतका के शव को सील करके पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा है पुलिस क्षेत्राधिकार बिल्सी तथा प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया l
थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्राम कोलहार निवासी अनीश पुत्र आलेअहमद ने बताया कि अपनी पुत्री हिना की शादी 5 वर्ष पूर्व नगर के मोहल्ला मिर्धा टोला निवासी इमरान पुत्र नाजिम के साथ की थी तथा समर्थ से अधिक शादी में पैसा लगाया था परंतु दामाद इमरान उसका पिता नाजिम तथा नाजिम की पत्नी अमीन देवर फरमान रेहान तथा ननद शिवा पुत्री हिना को बुलेट मोटरसाइकिल तथा ₹100000 की नगदी की मांग अक्सर करते रहते थे तथा उसके ना लाने पर उसके साथ मारपीट करके घर से निकाल देते थे जबकि उपरोक्त ससुराल वालों ने मेरी पुत्री को कई बार घर से धक्के देकर बाहर कर दिया कि जब तक तेरे पिता हमारी मांग पूर्ण नहीं कर देते तब तक इस घर में रहने का तुझे कोई अधिकार नहीं है अनीस अहमद ने प्रार्थना पत्र में उपरोक्त लोगों पर दहेज की मांग पूर्ण करने पर खाने में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है पत्र में थाना पुलिस से अनीस अहमद ने अभियुक्तों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है पुलिस ने अनीस अहमद की प्रार्थना पत्र पर मृतका के शव को सील करके पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

