बदायूं। बिसौली नगर व क्षेत्र में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों व मंदिरों में पूजन के बाद अच्छाई की बुराई पर जीत की खुशियां मनाई गईं। युवा चिकित्सक डा. नवदीप माहेश्वरी के नवनिर्मित हास्पीटल में दशहरे के मौके पर हवन पूजन हुआ। वैदिक मंत्रोचार के बीच माहेश्वरी परिवार ने हवन में आहुतियां डालीं। इस अवसर पर विधायक आशुतोष मौर्या, डा. मनोज माहेश्वरी. डा. नवदीप माहेश्वरी. डा. सुविधा माहेश्वरी, दीपेन्द्र कुमार, डा. संजीव माहेश्वरी, घनश्याम माहेश्वरी, देवेश, शशिबाला, डा. शिवानी माहेश्वरी, डा. संजय गुप्ता, जगदीश पाल आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

