सहसवान। कोतवाली क्षेत्र सहसवान के गांव जखूपूर में झोपड़ी के ऊपर हाई टेंशन बिजली का तार गिरने से मां-बेटी करंट लगने झुलसकर घायल हुई
कोतवाली क्षेत्र के जखूपुर गांव में नेम सिंह की झोपड़ी के ऊपर से हाई टेंशन बिजली का तार जा रहा है अचानक शनिवार 11:00 बजे के आसपास हाई टेंशन बिजली तार झोपड़ी के ऊपर गिर गया जिसमें नेम सिंह की 36 वर्षीय पत्नी ममता और 5 वर्षीय बेटी गुड्डो करंट लगने से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
दोनों घायल मां बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

