सुबेहा थाना क्षेत्र के सोइना गांव में एक गरीब महिला की दीवाल दबंगों ने गिराया,

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी

शिकायत पर पुलिस दबंगों के साथ मिल कर गरीब महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की,

बाराबंकी : योगी सरकार में न्याय के लिए दर-दर भटक रही है गरीब महिला, दबंगों ने गरीब महिला की दीवाल गिरा कर असुरक्षित कर दिया, अपने जीवन यापन के लिए हमदर्द लोगों ने सर छुपाने का सहारा दिया।

आपको बता दे कि बाराबंकी जिला के हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सुबेहा थाना इलाके में सोइना गांव की मोहसिना पुत्री स्वर्गीय रियासत घर की एक गरीब महिला की दीवाल दबंग नियामत नाम ने बेरहमी के साथ गिरा दिया, जिसकी लिखित शिकायत सुबेहा थाना में किया, हलके के दरोगा ओझा जी मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को थाने ले आए, और हलका इंचार्ज ने विपक्षी से सांठ गांठ करके सुलह समझौता के लिए दबाव बनाने लगे, गरीब महिला समझौता से इनकार किया तो हलका इंचार्ज ओझा ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की, और जबरदस्ती सुलह कराते हुए सुलहनामे में अंगूठा लगवा लिया, हलका इंचार्ज ने कहा कि अब वहां पर कोई कुछ काम नहीं करेगा यथा स्थिति बरकरार रखें, गरीब महिला को जब पुलिस से विश्वास टूट गया तो न्याय के लिए जिला अधिकारी के यहां पहुंच कर लिखित शिकायत की, गरीब महिला का दर्द देखकर जिलाधिकारी ने महिला की दीवाल को पुनः बनाए जाने का आदेश दिया, जिससे महिला सुरक्षित घर में सो सके, लेकिन सुबेहा थाना प्रभारी संजीत सोनकर ने जिला अधिकारी के आदेश को तार तार करते हुए झूठा विश्वास दिलाया कि 3 दिन के अंदर दीवाल बनवा देंगे, लेकिन थाना इंचार्ज संजीत सोनकर ने जिलाधिकारी के निर्देशों को तार-तार करते हुए और गरीब महिला का दर्द ना समझते हुए दबंग से सांठ गांठ करते रहे, गरीब महिला को यह एहसास हो गया कि सुबेहा थाना की पुलिस मेरा साथ न देकर दबंग का साथ दे रही है तो आज दिनांक 18- 11- 2023 को हैदरगढ़ मुख्यालय पर पहुंचकर संपूर्ण समाधान में न्याय के लिए उप जिला अधिकारी से अरदास लगायी, अब देखना यह है कि संपूर्ण समाधान में बैठे अधिकारी गरीब महिला को न्याय दिला पाएंगे या गरीब असहाय महिला न्याय के लिए दर -दर की ठोकर खाती रहेगी।

Don`t copy text!