रामनगर बाराबंकी। नगर पंचायत के मोहल्ला रानी-2 में पीजी कॉलेज के पास बने सामुदायिक शौचालय में गंदगी का अंबार लगा हुआ है और केयर टेकर हमेशा नदारद रहते है।
ज्ञात हो कि 2 वर्ष पहले नगर के अध्यक्ष रहे बद्री विशाल त्रिपाठी के समय इस शौचालय का निर्माण कराया गया था ताकि मोहल्ला में रहने वाले लोग व राहगीर इसका इस्तेमाल कर सके। लेकिन ऐसा कुछ भी दिखाई नही दे रहा है। यह शौचालय महीनों से बदहाल पड़ा है। इसकी देखरेख के लिए केयरटेकर तो नियुक्त है लेकिन साफ सफाई के लिए आता नही है। शौचालय के अंदर गंदगी भरमार है,बिजली पानी की व्यवस्था ध्वस्त है। जिसके कारण शौचालय से दुर्गन्ध आने लगी है। लेकिन नगर पंचायत के अधिकारी व पदाधिकारी यह सब जानते हुए भी इस विषय को लगातार नजरंदाज करते चले आ रहे है। इस विषय को लेकर हमारे संवाददाता ने जरिये मोबाइल फोन पर नगर पंचायत के बाबू राम करन से बात की तो उन्होंने बताया कि जल्द ही इसको दुरुस्त करवाएंगे।

