नवागत थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने सफदरगंज थाने का कार्यभार संभालने के बाद जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। थाना सफदरगंज के नवागत थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद जनप्रतिनिधियों व पत्रकारों के साथ शिष्टाचार बैठक का आयोजन किया गया ।

क्षेत्र मे अमन-चैन व आपसी भाईचारा कायम रखने के उद्देश्य से सोमवार को थाना परिसर बैठक में थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बुद्धिजीवियों व जनप्रतिनिधियों को शांति व्यवस्था बहाल रखने में मदद मांगी। थाना प्रभारी ने कहा कि अफवाहों से सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी प्रकार का क्षेत्र में कोई वाद-विवाद हो तो जनप्रतिनिधि उसे सुलह कराने का हर संभव प्रयास करें ।
किसी भी सूचना का सत्यापन पुलिस से कराएं। जनप्रतिनिधियों से कहा गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहें। उपद्रव करने वाले या शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वालों की पहचान कर उन्हें तत्काल रोकें। हर छोटी-बड़ी सूचना पुलिस से साझा करें ताकि समय रहते ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर अतिरिक्त प्रभारी देवी चारन गुप्ता,चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक सुशील त्रिपाठी, उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत सोनकर, उपनिरीक्षक श्रीनाथ यादव,उपनिरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल राजबहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीपकुमार मिश्रा, कांस्टेबल विष्णु कुमार तिवारी, कांस्टेबल पवन सिंह आदि स्टाफ
तथा बैठक मे ग्राम प्रधान प्रतिनिध शैलेन्द्र कुमार जयसवाल, सोमनाथ राजपूत ,अनिल कुमार वर्मा, डा0उमाकान्त वर्मा, जिआऊल हक अंसारी,सुरेशचंद्र वर्मा, इसरार अहम्मद, नियाज अहम्मद, मोहम्मद अदनान किदवाई, अजय कुमार वर्मा, इंदु कुमार यादव, आमीन सिकंदर, गुलाम मसूद, संदीप सिंह,सहित अन्य जनप्रतिनिधि एव पत्रकार मौजूद रहे।

Don`t copy text!