रामनगर पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिताएं आयोजित

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी

बाराबंकीज नपद के रामनगर परास्नातक महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा से संबंधित छात्र-छात्राओं में जागरूकता उत्पन्न करने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं जिनमें भाषण, पोस्टर/चित्रकला के साथ क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें भाषण प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः सुनीता देवी, सरिता चौरसिया तथा सुजाता गुप्ता; पोस्टर/चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः सुनीता देवी, सरिता चौरसिया एवं शालिनी सिंह जबकि क्विज प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय स्थान पर क्रमशः धर्मेंद्र कुमार, प्रभाष चंद्र, एवं सरिता चौरसिया ने पुन: तृतीय स्थान प्राप्त कर विजेता विजेताओं में अपना नाम दर्ज कराया। यह प्रतियोगिता महाविद्यालय के यशस्वी प्राचार्य प्रोफेसर कौशल विक्रम मिश्र जी के गरिमामय संरक्षण एवं प्रो. हृषीकेश मिश्र समन्वयक सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता के मार्गदर्शन में संपन्न कराई गई। प्रतियोगिता में डॉ. अखिलेश पटेल, रानी सैनी एवं डाॅ. के. पी. सिंह जी ने पृथक पृथक प्रतियोगिताओं में जज/निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र जी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहयोग प्रदान करने वाले एवं विजेताओं के साथ समस्त प्रतिभागियों को भावी चुनाव में भी शत प्रतिशत मतदान करने हेतु ‘हम देश के मतदाता हैं हमें वोट देने आता है’ ‘सावधानी हटी दुर्घटना घटी’ जैसे प्रेरक नारों के साथ कार्यक्रम की सफल संपन्नता हेतु सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Don`t copy text!