दावत खाकर लौट रहा बाइक सवार सिद्ध बरौलिया और स्वरूपपुर गांव के बीच ट्रैक्टर ट्राली से टकराया हुई मौत

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। थाना बिल्सी क्षेत्र के सतपुर भिलौलिया गांव निवासी 45 वर्षीय अजय पाल सिंह पुत्र प्यारेलाल बुधवार को अपने घर से रिश्तेदारी में बाइक से बरौलिया गांव शादी समारोह की दावत खाने गए थे तो वह वापस घर जा रहे थे तो सहसवान बिसौली रोड पर सिद्ध बरौलिया और स्वरूप गांव के बीच बाइक सवार अजय पाल सिंह गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टक्करा गये जिसमें अजय पाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!