मसौली बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे मनभावन सिंह के ग्राम रोजगार सेवक धर्मेंद्र सिंह पर हुए जानलेवा हमले मे
कोई कार्यवाही न होने पर घायल की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है। वही ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी ने साथियो के साथ मिलकर जिला अस्पताल में भर्ती रोजगार सेवक का हाल चाल लिया तथा आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है रोजगार सेवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

बताते चले कि ग्राम पंचायत पूरे मनभावन सिंह निवासी ग्राम रोजगार सेवक धर्मेंद्र सिंह ग्राम पूरेभगई से बीएलओ के काम से रामनगर ब्लाक गये थे तथा काम निपटा कर घर वापस आ रहे थे कि गांव के ही अनुसिंह पुत्र सोमनाथ सिंह ने पुरानी रंजिश के चलते अपने साथियो के साथ ग्राम अमलोरा के निकट हमला कर दिया गंभीर रूप से घायल हुए रोजगार सेवक को परिजन एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गए जहां पर गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की हालत नाजुक बताई जा रही है इलाज चल रहा है। पीड़ित के परिजनों ने त्रिलोकपुर चौकी प्रभारी कन्हैया कुमार को तहरीर दिया लेकिन कोई कार्यवाही न होने पर बुधवार को घायल की पत्नी पूजा सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
वही संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश त्रिपाठी ने चेतावनी दी है कि अपराधियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन की तरफ से पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को ज्ञापन दिया जाएगा।

