समस्याओं का निस्तारण न करने के कारण कर्मचारियों में रोष – महेंद्र पाल वर्मा

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज दिनांक 20 दिसंबर 2023 को पी डब्लू डी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ जनपद शाखा बदायूं ने फील्ड कर्मचारियों की 15 सूत्रीय समस्याओं का निस्तारण न होने के कारण अधिशासी अभियंता श्री देवपालसिंह निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग बदायूं के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया ,जिसमें संघ के जिला मंत्री महेंद्र पाल वर्मा ने कहा कि अधिशासी अभियंता द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण न करने के कारण कर्मचारियों में काफी रोष व्याप्त है, महेंद्र पाल वर्मा जिला मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि अधिशासी अभियंता कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं जिसे संगठन किसी दशा में बर्दाश्त नहीं करेगा, वह कर्मचारियों के साथ हिटलरशाही एवं तानाशाही रवैया अपना रहे हैं । श्री प्रेमपाल सिंह जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट किया की मांगे पूर्ण न होने तक आंदोलन जारी रहेगा ।
धरना प्रदर्शन में श्री सोरनलाल पाल उपमंत्री, श्री राकेश कुमार उपाध्यक्ष, श्री राम प्रकाश शर्मा आडिटर श्री पप्पू संयुक्त मंत्री, श्री राजेश कुमार सिंह संयुक्त मंत्री, श्री साजिद हुसैन संयुक्त मंत्री,विवेक कुमार संगठन मंत्री, रविंद्र कश्यप प्रचार मंत्री,सहित फील्ड के तमाम कर्मचारी धरने पर मौजूद रहे धरने की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने एवं संचालन संयुक्त रूप से श्री महेंद्र पाल वर्मा जिला मंत्री एवं सोरन लाल पाल उप मंत्री ने किया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!