भाजपाइयों ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर मनाया सुशासन दिवस, पुष्पांजलि अर्पित

शमीम अंसारी बाराबंकी

भाजपाइयों ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर मनाया सुशासन दिवस, पुष्पांजलि अर्पि

वही इस मौके पर भाजपा नेता अमरीश रावत ने कहा भारत की राजनीति में सर्वमान्य राष्ट्रवादी नेता भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्देय श्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी को देश कभी भूल नहीं सकता

सिद्धौर बाराबंकी। नगर पंचायत के मोहल्ला अहिरान स्थित भुईहारे बाबा मंदिर पर भाजपाइयों ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर सबसे पहले भारत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता, नेताओं ने मंदिर परिसर की साफ सफाई की गई। इसके पश्चात अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद कर वक्ताओ ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अम्बरीश रावत व संचालन जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राजन बक्सोर के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता राजन बक्सोर ने कहा कि अटल जी ने मूल्यों और आदर्श आधारित अपनी राजनीति से भारत में विकास और सुशासन के युग की शुरुआत की। वही अंबरीश रावत ने कहा की राजनेता के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी की पहचान पूरी दुनियां में थी। उनका राजनीतिक कौशल और बोलने की शैली आज भी लोगों के लिए प्रेरणादायी है। वह एक सफल राजनेता होने के साथ वह लेखक और कवि भी थे। इसके पश्चात भाजपा नेताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर गरीबों व मरीजों में फल वितरित किया।
इस अवसर वरिष्ठ नेता दीपक निगम, कमल राजपूत, विस्तारक जानकी प्रसाद तिवारी, विवेक मौर्य, राकेश मिश्रा, दशरथ लाल, धीरज जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहें।

Don`t copy text!