ब्राह्मण सदैव विश्व के कल्याण के लिए कार्य करता है*पंडित सचिन शर्मा

मुकीम अहमद अंसारी

महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर पुष्प मालाएं अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

सहसवान। मोहल्ला नयागंज अग्रवाल धर्मशाला में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत द्वारा एक विचार गोष्ठी आयोजित कर भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्प मालायें अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत रामपाल उपाध्याय व मंच का संचालन विजेंद्र शंखधार ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मदेव तिवारी व विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सचिन शर्मा रहे। मण्डल महामंत्री भाजपा सचिन शर्मा ने कहा कुछ राजनीतिक पार्टियों द्वारा ब्राह्मण समाज को बांटने का कार्य किया जा रहा है जिसका पूरे ब्राह्मण समाज को विरोध करना होगा। उन्होंने ब्राह्मण समाज से एकजुटता का आवाहन किया। और कहा कि आगामी जातिगत जनगणना में ब्राह्मण समाज को अपने नाम के आगे जाति के काॅलम में केवल ब्राह्मण लिखना है। ताकि ब्राह्मण समाज की सही गणना हो सके। कार्यक्रम में नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करते हुए संत महंतों को कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर पूर्व जिलाउपाध्यक्ष सुभाष गौड़ पत्रकार योगेंद्र उपाध्याय,संत प्रेम शंकर, दिनेश शर्मा, परमानंद उपाध्याय, महंत महेंद्र गिरी, राजेंद्र शर्मा, देवेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा, नीरज शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, गौरव शर्मा, सूरज पांडे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!