घुमंतू गौवंशीय पशुओं से परेशान किसानों ने तहसील पहुंच एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। तहसील क्षेत्र के गांव दानपुर निवासी सैकड़ों किसानों ने आज घुमंतू गौवंशीय पशुओं की समस्याओं को लेकर तहसील पहुंच एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि वह कड़ाके की ठंड में रात भर खेतों में सांडों की रखवाली करते हैं और इस दौरान कभी कभार सांड किसानों पर हमला भी कर देते हैं और किसानों की सर्दी की वजह से तमाम बीमारियों का सामना करना पड़ता है लेकिन तमाम दावों के बाबजूद स्थानीय प्रशासन द्वारा गौवंशीय पशुओं के लिए गौशाला का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। सैकड़ों की संख्या में तहसील पहुंचे किसानों ने एसडीएम सहसवान से मांग करते हुए कहा कि छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने के लिए साहब गौशाला का इंतजाम करा दो किसान रात भर खेत में जागकर खेतों की रखवाली कर रहा है उसके बाबजूद खेतों को सांड चर जा रहे हैं।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!