अवध विश्वविद्यालय के चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को शुरु हुई प्रतियोगिता मे हुआ चयन।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। बाराबंकी निवासी आर्चरी कोच महेंद्र प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन मे डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को शुरु हुई प्रतियोगिता मे हुआ चयन।

बताते चले कि गत 23 दिसंबर 2023 से पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला में प्रारंभ हुई नॉर्थ व ईस्ट जोन अंतर विश्विद्यालय आर्चरी चैंपियनशिप में डॉ० राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय,अयोध्या की तीरंदाजी टीम ने प्रतिभाग किया था। जिसमे से चार खिलाड़ी श्रीकृष्णा(कंपाउंड राउंड),प्रवीण राय(इंडियन राउंड),यश गुप्ता(इंडियन राउंड) व करिश्मा पटेल (इंडियन राउंड) ने अखिल भारतीय अंतर विश्विद्यालय आर्चरी चैंपियनशिप के लिए अहर्ता प्राप्त कर ली है।
इन सभी खिलाड़ी पंजाबी विश्वविद्यालय,पटियाला में 28 से 31 दिसंबर तक हो रहे अखिल भारतीय अंतर विश्विद्यालय आर्चरी चैंपियनशिप में प्रतिभागिता कर रहे है। तीरंदाजी खिलाड़ियों की इस सफलता से समस्त खिलाड़ियों में काफी हर्ष है।
डॉ० राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय,अयोध्या की तीरंदाजी टीम प्रशिक्षक(आर्चरी कोच) महेन्द्र प्रताप सिंह जो की बाराबंकी जनपद के लखपेड़ाबाग कॉलोनी निवासी है,आर्चरी कोच महेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व व कौशलपूर्ण निर्देशन में विश्वविद्यालय की तीरंदाजी टीम ने इस सफलता को प्राप्त किया है।

Don`t copy text!