शादी समारोह में गए परिजनों के घर चोरों ने बोला धाबा लाखों रुपए का सामान चोरी अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। थाना सिविल लाइंस निवासी शिव सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी बुद्ध विहार कॉलोनी निकट एफसीआई गोदाम बुलेट एजेंसी के सामने उसावा रोड थाना सिविल लाइंस अपने परिवार के साथ घर को बंद करके रिश्तेदारी के एक शादी समारोह में गए हुए थे जहां जब लौट कर आए तो देखा घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था लाखों रुपए का कीमती जेवर लगभग 35 35000 रुपए की नगदी व घरेलु सामान गायब था मामले की जानकारी तत्काल 112 पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंची तथा पड़ताल की शिव सिंह ने थाना सिविल लाइन पहुंचकर मामले की अज्ञात चोरों के विरुद्ध धारा 457 380 में रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज पर जांच प्रारंभ कर दी है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!