नगर के युवाओं के लिए खुशखबरी शाहबाजपुर 6 सड़का पर युवाओं के लिए बन रहा है सेल्फी प्वाइंट

मुकीम अहमद अंसारी

नगर के युवाओं के लिए खुशखबरी शाहबाजपुर 6 सड़का पर युवाओं के लिए बन रहा है सेल्फी प्वाइंट दोनों पार्कों का सौंदर्य करण ब लग रहे हैं फब्बारे

सहसवान। नगर के युवाओं के लिए उनकी चाहत के अनुसार नगर पालिका परिषद ने मोहल्ला शाहबाजपुर के 6 सड़का मार्ग पर सेल्फी प्वाइंट के अलावा दोनों पार्कों पर सौंदर्य करण के साथ ही पानी के फब्बारे व शासन की नीतियों के प्रचार प्रसार हेतु एक बड़ी टीवी स्क्रीन लगाई जा रही है जिससे शासन की नीतियों की जानकारी जन-जन तक पहुंच सकेगी जन मानस उसका लाभ ले सकेंगे l
अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की नगर सहसवान की पहचान के लिए नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर के 6 सड़का मार्ग पर युवाओं के आकर्षण के लिए एक सेल्फी प्वाइंट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है वही मार्ग पर बने दो पार्कों का सौंदर्य करण करते हुए एक पार्क में पानी का फब्बारे लगाकर चौराहे का आकर्षण किया जा रहा है तथा शासन की नीतियों तथा जनहित की योजना को जन जन तक पहुंचने के उद्देश्य से प्रचार प्रसार हेतु एक बड़ी टीवी स्क्रीन लगाई जा रही है जिससे शासन की नीतियों तथा जनहित की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंच सकेगी जन मानस उसका लाभ ले सकेंगे l
अधिशासी अधिकारी ने बताया की मोहल्ला शाहबाजपुर के 6 सड़का मार्ग पर किए जा रहे सौंदर्य करण कार्य को बाहर से आने वाले लोगों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बनेगा l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!