डॉ आदित्य गुप्ता के जन्मदिन के अवसर पर समाजसेवियों ने हॉस्पिटल में किया रक्तदान।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ आदित्य गुप्ता के जन्मदिन के  मौके पर कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने रक्तदान करके नेक काम किया है। रक्तदान को जीवन दान कहा जाता है और इस महान कार्य मैं शामिल होकर ब्लड डोनेटर्स ने  डॉ आदित्य गुप्ता को उनके जन्मदिन पर एक बेहतरीन तोहफा दिया है।  डॉ आदित्य गुप्ता को इससे बेहतर कोई ओर तोहफा हो नहीं सकता था और ब्लड डोनेटर्स ने डॉ आदित्य गुप्ता के जन्मदिन को यादगार बना दिया।  रक्तदान करने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों के नाम इस प्रकार हैं– योगेंद्र सरस्वती, सौरव महेश्वरी,  सचिन शर्मा, अविरल गौरव,  सामर्थ गुप्ता,  मनोज कुमार मिश्रा,  सूर्य प्रताप सिंह,  ध्रुव,  उत्तम मिश्रा,  गौरव मौर्या,  शशिकांत शर्मा और अमित कुमार आदि हैं।

इन समाजसेवियों ने डॉ आदित्य गुप्ता के जन्मदिन के शुभ अवसर पर रक्तदान करके समाज को एक बेहतरीन पैगाम दिया है,  यकीनन इन व्यक्तियों के द्वारा किया गया रक्तदान किसी न किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाने के काम में आएगा।

डॉक्टर आदित्य ब्लड बैंक के पहले दानदाता है और उसके पश्चात डॉक्टर आदित्य के चाचा जी श्री मुरारी लाल जी, भाई श्री अमित बाबू एवं छोटे भाई डॉक्टर अमोल ने भी रक्तदान किया था।

डॉ आदित्य गुप्ता ने सभी डोनेटर्स का इस नेक काम को अंजाम देने के लिए आभार व्यक्त किया।

प्रत्येक रक्तदान दाता को प्रमाण पत्र एवम् ट्रॉफी प्रदान लिए गए।

इस अवसर  हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ रामनिवास गुप्ता डॉ अभिनव गुप्ता  डॉ अमोल गुप्ता, डॉ  पल्लवी गुप्ता व  सभी हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित रहे

सभी मेहमानों का मिस्टर कासिम ने स्वागत किया

 

 

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!