राम भक्तों की टोली ने 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर का दिया न्योता दीपावली की तरह पर्व मनाए जाने का किया राम भक्तों से अनुरोध
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। नगर के मोहल्ला जहांगीराबाद अंबेडकर बस्ती में राम भक्तों की टोली ने राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे चलो बुलावा आया है राम जी ने अयोध्या दर्शन को बुलाया है एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम राम जय श्री राम भारत माता की जय वंदे मातरम के उद्घोघोष के साथ अयोध्या से आए अक्षत घर-घर देकर अयोध्या दर्शन 22 जनवरी को 11:00 बजे से 1:00 बजे तक अपनी बस्ती के मंदिर में भजन कीर्तन में आने का निमंत्रण दिया l तथा लोगों से 22 जनवरी को अपने घरों पर दिए रोशनी एवं आतिशबाजी छोड़कर दीपावली जैसा पर्व मनाए जाने की अपील की l निमंत्रण देने में सामाजिक समरसता विभाग संयोजक अतुल फौजी राजू बर्मा कुणाल सक्सैना शोभित शर्मा राहुल कश्यप लाला वंश पप्पू पंडित लाल गोपाल बॉबी मोहित अंकित अंशुल आदित्य सुरजीत शुभम वंशित शिवम राम हरकिशोर सागर आदि सहित सैकड़ो की तादाद में राम भक्त उपस्थित थे l
*एसएम न्युज 24 टाइम्स, बदायूं*

