दोहरे हत्याकांड का एक और नाबालिग आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, हत्याकांड में युवती का दादा अभी फरार,तलाश में जुटी पुलिस की टीमें

मुकीम अहमद अंसारी

बिल्सी।परौली के प्रेमी युगल हत्याकांड का दूसरा नाबालिग आरोपी भी बृहस्पतिवार को पकड़ा गया।थाना पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह बरेली भेज दिया है।अब इस हत्याकांड में युवती का दादा रामऔतार फरार है।थाना पुलिस की दो टीमें उसकी तलाश कर रही हैं।

ग्राम परौली में मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे प्रेमी युगल जयपाल व नीतू की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई थी। इसमें जयपाल के पिता सूरजपाल ने नीतू के पिता महेश, मां भागवती,दादा सूरजपाल और दो नाबालिग भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। थाना पुलिस महेश और भागवती को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। नीतू का एक नाबालिग भाई बुधवार को पकड़ा गया था। उसे दोपहर बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। बृहस्पतिवार को उसका छोटा भाई भी पकड़ा गया। इसकी उम्र करीब 12 साल है।
बताया जा रहा है कि इस नाबालिग भाई ने भी प्रेमी युगल पर डंडे चलाए थे। यह भी दोनों से काफी गुस्सा था। जहां पिता महेश प्रेमी युगल पर फावड़े से वार कर रहा था, वहीं यह नाबालिग भाई डंडा चला रहा था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने छोटे भाई को भी बाल सुधार गृह बरेली भेजा है। अभी इसमें नीतू का दादा रामऔतार नहीं पकड़ा गया है। थाना पुलिस उसको तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि रामऔतार की तलाश में टीम लगाई गई है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बताया जाता है।कि इस दोहरे हत्याकांड में महेश यही सोच रहा था कि वह नीतू की जमकर पिटाई लगाएगा और उसको सबक सिखाकर छोड़ देगा। पुलिस की छानबीन के अनुसार जब रामऔतार महेश के बुलाने पर उसके घर पहुंचा, तब उन दोनों ने मिलकर जयपाल और नीतू को ठिकाने लगाने की योजना बना ली। इसके बाद सबने मिलकर घटना को अंजाम दे डाला।

Don`t copy text!