नाबालिंग किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वालो पर मुकदमा दर्ज

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली, बाराबंकी। तीन दिन पूर्व कोचिंग पढ़ने जा रही नाबालिंग किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वालो पर किशोरी के पिता की तहरीर पर मसौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है इंटरमीडिएट की 17 वर्षीय छात्रा 3 जनवरी को कोचिंग पढ़ने जा रही थी हाइवे पर स्थित हसनापुर मोड पर हेयरकटिंग की दुकान चलाने वाला संदीप पुत्र राम केतार जो अपने अज्ञात साथी के साथ किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया था बेहोशी की हालत मे किशोरी को अज्ञात स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के अपहरण मे एक पम्मी नामक महिला का भी नाम सज्ञान मे आया है। अपहरणकर्ताओं के चुंगल से रिहा हुई किशोरी दूसरे दिन अस्त व्यस्त अवस्था मे घर पहुंची और परिजनों से आपबीती बताई। शनिवार को पीड़िता के पिता ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना मसौली मे अपहरण एव दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है । प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही हैं ।

Don`t copy text!