बाराबंकी। असंद्रा पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर पर दो लोगों पर मुकदमा दर्ज करते हुए 24 घंटे के अंदर ही बहला फुसलाकर अगवा किशोरी को बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर असंद्रा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित मां ने 17 वर्षीय पुत्री को गांव निवासी दीपक रावत द्वारा बहला फुसलाकर कर अगवा कर लिया। उसके साथी दिनेश रावत का सहयोग था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज का जांच शुरू की। हलका दरोगा श्रीराम शुक्ल ने 24 घंटे के अंदर ही किशोरी को बरामद कर लिया। उसका मेडिकल परीक्षण कर परिजनों को सौंप दिया। उधर, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर मुकदमा में धाराओं की बढ़ोतरी की जाएगी।
Related Posts

