पत्रकारों के साथ हुवा अन्याय तो होगा आंदोलन : राम करन

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

आल इंडियां प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक में दहाड़े पत्रकार

हैदरगढ़ बारबांकी। आला इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अशोक तिवारी के निर्देशानुसार रविवार को नगर के बस स्टाप स्थित कार्यालय पर तहसील अध्यक्ष नृपेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकारों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तहसील स्तर के दर्जनो पत्रकारो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए सभी को पद ग्रहण कराया गया। बैठक में मौजूद ब्लाक अध्यक्ष रामकरन सिंह ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा की आज पत्रकारों के अधिकारों का हनन हो रहा है। प्रशासनिक अधिकारी जवाब देने से कतराते है, फोन उठाकर जवाब देना तो दूर पत्रकार नाम सुनते ही 220 बोल्ट का झटका लगता है। श्री सिंह ने आगे कहा कि दूसरो की आवाज उठाने वाला पत्रकार कही स्वंय समस्याओं से घिर जाता है तो प्रशासनिक अधिकारी पीड़ित को कानूनी पहाड़ा पढ़ाना शुरू करते है, और अंत में वेहिचक पैसो की डिमांड भी कर देते है। हाल ही में क्षेत्र के कई पत्रकारों के साथ मामले हुए जो पूर्ण सत्य थे लेकिन अधिकारी आज भी उन्हे जादुई गोला में घुमा रहे है। पत्रकार साथियों संगठन में शक्ति है हम सब जब दूसरो की अवाज बुलंद करते है तो अपनी अवाज क्यों नही उठा सकते। वही तहसील उपाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि आल इंडिया प्रेस जर्नालिस्ट एसोसिएशन तहसील इकाई का गठन हो चुका है सभी को जल्द ही आईकार्ड मुहैया करा दिया जाएगा आप सभी अपने पद की गरिमा और जिम्मेदारी का पूर्ण निर्वाहन करे और संगठन को मजबूत बनाए। सचिव पत्रकार संतोष सिंह महंत ने दहाडते हुए कहा कि अब संगठन से जुड़े पत्रकारों का उत्पीड़न कतई बर्दास्त नही किया जाएगा। वही कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन में सबको जिम्मेदारी सौंपी गई है वह अपनी जिम्मेदारी के प्रति समर्पित रहे मै अपने साथियों के लिए चैबीस घंटे सेवा में उपस्थित रहूगां। बैठक में संगठन मंत्री अनिल पाठक, मीडिया प्रभारी इद्रीश, महासचिव विजय पाठक आदि लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। आए हुए सभी पत्रकार साथियों का तहसील अध्यक्ष नृपेन्द्र तिवारी ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य रूप से मंत्री अनंत सिंह, सांवले शर्मा, बीरेन्द्र ओझा, डा. रहुल साहू, पवन सिंह, यशवंत सिंह, सुनील कुमार, रामानंद कनोजिया, सत्येन्द्र, अमन शर्मा, बृजेश शुक्ला सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

Don`t copy text!