उचितदर विक्रेता द्धारा की जा रही धांधली की शिकायत मुख्यमंत्री पर पॉर्टल पर,कार्यवाई की मांग
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान।तहसील सहसवान के ग्राम अल्लीपुर टप्पा निवासी राजकुमार ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पॉर्टल पर शिकायत करते हुए ग्राम के ही उचितदत विक्रेता के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री जनसुनवाई पॉर्टल पर राजकुमार द्धारा की गई शिकायत में बताया है। ग्राम का ही उचितदर विक्रेता भूप द्धारा हर माह कम गल्ला देने के साथ ही अभ्रद्ध व्यवहार करता रहता है। जब प्रार्थी नियत तिथि पर अपना गल्ला लेने जाता है।तो उचितदर विक्रेता भूप सिंह द्धारा मानक के अनुरूप राशन नही देता है।उपरोक्त राजकुमार के राशनकार्ड में मात्र पांच युनिट होने के उपरांत चार युनिटों का ही गल्ला देकर ही बहला दिया जाता है।
शिकायती पत्र में बताया गया है।उपरोक्त उचितदर विक्रेता द्धारा की जा रही घटतौली का ये नया मामला नही है।पूर्व में भी उचितदर विक्रेता भूप सिंह द्धारा गल्ला मानक के अनुरूप न देने के मामले में विवादित रहा है।
मुख्यमंत्री जनसुनवाई पॉर्टल पर की गई शिकायतों को अधिकारियों द्धारा गहनता से जांच न करने तथा हबा में ही शिकायती पत्रों का निस्तारण किया जा रहा है।जो एक जांच का विषय का है।पीडित राजकुमार द्धारा जनसुनवाई पर की गई पर उपरोक्त उचिदर विक्रेता के खिलाफ कोई कार्यवाई न करने के साथ ही उल्टा पीडित द्धारा की गई शिकायत का झूठा निस्तारण कर दिया।जिससे तथा प्रार्थी को गुमराह कर किया जा रहा है।
अब सवाल ये उठता है।कि उच्च अधिकारियों के पास मुख्यमंत्री जनसुनवाई पॉर्टल पर की गई शिकायतों का कैसे मखौल बनाया जा रहा है।तथा अगर समय रहते इन शिकायती पत्रों का संज्ञान तहसील स्तरीय अधिकारी स्वंय करे तो पीडितों द्धारा की जा रही शिकायती पत्रों पर कार्यवाई होने के साथ ही न्याय मिल पाना सम्भव होगा। फिलहाल मुख्यमंत्री जनसुनवाई पॉर्टल पर पीडित द्धारा की गई शिकायती पत्र पर आज तक उचितदर विक्रेता के खिलाफ कोई कार्यवाई न होने के चलते प्रार्थी को न्याय नही मिल सका। अब देखना है कि पूर्ति कार्यालय अधिकारियों द्धारा उचितदर विक्रेता के खिलाफ क्या कार्यवाई करते है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

