साइबर कैफे स्वामी की मां से ₹500 के 22 नकली नोट मोबाइल से ट्रांसफर कराय मोबाइल स्वामी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं थाना जरीफ नगर के ग्राम सिरसा खुर्द निवासी अमित माहेश्वरी पुत्र सुरेंद्र गुप्ता ने थाने में अज्ञात मोबाइल धारक 9720 265499 स्वामी ने अपने खाते में मेरी मां रानी से 26000 रुपए मोबाइल के माध्यम से ट्रांसफर कराए थे जिसमें ₹500 के 22 नोट नकली पाए गए पीड़ित ने मोबाइल धारक 9720 265 499 के विरुद्ध नकली नोट ट्रांसफर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में अमित माहेश्वरी ने बताया कि वह दुकान से किसी कार्य के लिए बाहर गए हुए थे कि किसी बीच शाम 6:00 बजे के लगभग 30 दिसंबर को बाइक से पहुंचे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान पर बैठी मेरी माता रानी को 26000 रुपए मोबाइल संख्या 9720 265499 में डलवाने के लिए दिए थे मेरी मां ने उपरोक्त रुपए खाते में मोबाइल से ट्रांसफर कर दिए जब मैं घर पहुंचा तो उपरोक्त 26000 रुपए की रकम में 22 नोट ₹500 के नकली थे मैंने खाते में ट्रांसफर करने वाले व्यक्ति जिसका मोबाइल नंबर 9720 265 499 था संपर्क करने का प्रयास किया हुआ तलाश किया परंतु वह नहीं मिला अमित माहेश्वरी ने थाना करीब नगर में उपरोक्त मोबाइल संचालक के विरुद्ध धारा 489 बी मैं रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर नकली नोट ट्रांसफर करने वाले व्यक्ति की तलाश प्रारंभ कर दी है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

