चिकित्स्को द्वारा मृत घोषित किये गये बालक की चलने लगी धड़कनें।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। चिकित्स्को द्वारा मृत घोषित किये गये बालक की धड़कन चलने पर परिजनों ने बालक को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया जहां बीते 24 घंटे मे मौत जिंदगी के दौर से गुजर रहे 6 वर्षीय समर यादव ने आख़िरकार बुधवार की भोर 4 बजे अंतिम सांस ली। इकलौते पुत्र की मौत से घर परिवार एव गांव मे कोहराम मच गया।
मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़ी का है बताते चले कि सोमवार को कुड़ी निवासी कल्याण यादव के परिजनों ने गेहूं को सुखाने के लिए छत पर फैलाया था गांव में बंदरो के आंतक के चलते कल्याण यादव का 8 वर्षीय पुत्र समर यादव हाथ मे छड़ी लेकर रखवाली कर रहा था इसीबीच समर यादव असुंतलित होकर घर के आँगन मे गिर गया गंभीर रूप से घायल बालक को परिजन जिला अस्पताल ले गये जहां चिकित्स्कों ने डा राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया हालत ठीक न होने पर लोहिया अस्पताल के चिकित्स्कों ने बालक को भर्ती नही लिया परेशान परिजनों ने बालक को कमता चौराहे पर स्थित ईशा अस्पताल मे भर्ती कराया इलाज के दौरान बालक की धड़कन बंद होने पर मृत घोषित कर दिया। बालक की मृत की सूचना पर परिजनों मे चीख पुकार मच गयी और परिजन बालक के मृत शरीर को लेकर घर वापस आ रहे थे कि घर पहुंचने से पूर्व बालक की पुनः धड़कन चलने लगी जिस पर परिजनों ने आनन फानन में जिला मुख्यालय पर स्थित सुमन अस्पताल मे भर्ती कराया जहां आख़िरकार बालक ने बुधवार की सुबह 4 बजे अंतिम सांस ली।
( बुझ गया घर का चिराग )
सफदरगंज थाना मुख्यालय के सामने चाय की दुकान चलाने वाले कल्याण यादव के इकलौते 6 वर्षीय समर यादव पुत्र की हुई दर्दनाक मौत से घर का चिराग बुझ गया अबोध बालक की हुई मौत से घर परिवार मे कोहराम मच गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Don`t copy text!