बदायूं 11 जनवरी 2024। रामपुर सहसवान घराने से ताल्लुक रखने वाले शास्त्रीय संगीत गायक 55 बर्षीय पद्मभूषण उस्ताद राशिद खान को आज उनके पैतृक निवास बदायूं में सुपुर्दे खाक किया गया। मोहल्ला कबूलपुरा से उनके जनाजें को उनके परिजनों व चाहने वालों ने कांधा दिया। उनके शव को छोटे सरकार के कब्रिस्तान में सुपुर्दे ख़ाक किया गया। टीएमसी सांसद नदीम उल हक, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, जिलाधिकारी मनोज कुमार व अन्य अधिकारियों की मोजुदगी में उस्ताद राशिद खान को गाॅड आफ आनर दिया गया। जनाजें में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

