स्व शास्त्री जी ने राष्ट्र और राष्ट्र के नागरिकों को बरगलाया नहीं जैसा कि मौजूदा समय में चल रहा है: ओमकार सिंह

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूँ : 11 जनवरी 2024 को कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। शास्त्री चौक स्थित स्व. शास्त्री जी की प्रतिमा पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने स्मरण करते हुए कहा कि शास्त्री जी ने हमेशा मूल्यों व आदर्शों की राजनीति की। राष्ट्र का गौरव बढ़ाया। राष्ट्र को समृद्ध करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य किया। उन्होंने कहा कि उनकी सोच राष्ट्र की भलाई में थी, उन्होंने राष्ट्र और राष्ट्र के नागरिकों को बरगलाया नहीं जैसा कि मौजूदा समय में चल रहा है। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने जुमलेबाजों को सत्ता से उखाड़ फेकनें और देश में लोकतंत्र की स्थापना की शपथ ली। शहर अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा कि शास्त्री जी के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल करने वालों को शास्त्री जी ने जवानों और किसानों के हित में किए कार्यों का स्मरण रखना चाहिए। आज की हालत यह है कि सीमा पर जवान लगातार शहीद हो रहे हैं वहीं देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। किसान हों या जवान दोनों के प्रति वर्तमान सरकार तनिक भी संवेदनशील नहीं है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह ने कहा कि शास्त्री जी ने गांधी और नेहरू की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए देश में समाजवाद की स्थापना के लिए प्रयास किया। देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए बहादुरी के साथ आजीवन लगे रहे। उनकी सोच राष्ट्र की भलाई थी। उन्होंने जुमलों का सहारा लेकर देश को धोखा नहीं दिया। ऐसे में आज उनकी पुण्यतिथि पर हमें शास्त्री जी के जीवन मूल्यों, आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश में लोकतंत्र की बहाली के लिए सतत् संघर्ष का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर संचालन एससीएसटी विभाग अध्यक्ष मुन्नेन्द्र कन्नौजिया ने किया इस अवसर पर रफत अली, एराज चौधरी, राजवीर, सोमपाल, रंजीत, शफी अहमद आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!