अरविंद सिंह गोप ने की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने गुरुवार को मसौली चौराहा स्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी के प्रतिष्ठान पर बैठक कर आगामी 16 जनवरी को बदोसराय मे पूर्व विधायक अशर्फी लाल यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम मे शामिल होने आ रहे सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
बैठक मे कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी एक दल नही आन्दोलन है।समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता बहुत ही संघर्षशील कार्यकर्ता है।कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी है यही हमारे लिए सब कुछ है हम सबके नेता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगामी 16 जनवरी को बदोसराय मे पूर्व विधायक अशरफीलाल यादव की पुण्यतिथि कार्यक्रम मे आये है कार्यक्रम को सफल बनाने मे हम आप सबकी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं मे जोश भरते हुए कहा कि हमारे नेता श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी कहते थे की जहां अन्याय हो रहा हो वहां पर खड़े हो जाओ और उसकी मदद के लिए आगे बढ़ो। काम करने से आपकी पहचान और आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। पार्टी के लिए काम करोगे तभी आपकी पहचान होगी।आज कल जो सरकार काम कर रही है न तो उसे गरीब से मतलब है न किसान से न छात्र से न नवजवान से उनका एक ही मिशन है केवल हिंदू मुस्लिम करके चुनाव जीत लो बाकी न कोई विकास न कोई सामाजिक सौहार्द।इस लिए आप सभी लोग बूथों पर मजबूती से लग कर 2024 के चुनाव में बाराबंकी से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को लोकसभा पहुंचाना है।
इस मौक़े पर पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, पूर्व एम एल सी राजेश यादव, सपा नेता अजय कुमार वर्मा, शकील सिद्दीकी, राममूर्ति यादव, अजीज शाह, हफ़ीज राइन, मगनू नेता, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Don`t copy text!